Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

चुनाव आयोग ने विजय और कमल हासन की पार्टियों को दिए चुनाव चिह्न, तमिलनाडु चुनावी मैदान में उतरीं TVK और MNM

Published on: January 23, 2026
Election Commission has banned Vijay and Kamal Haasan.
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) और अभिनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (MNM) को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। आयोग ने TVK को सीटी (Whistle) और MNM को बैटरी टॉर्च चुनाव चिह्न प्रदान किया है।
चुनाव आयोग के सचिवालय की ओर से तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जारी आदेश में कहा गया है कि इन पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा एक समान चुनाव चिह्न दिए जाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। यह निर्णय चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के प्रावधानों के तहत लिया गया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में ये पार्टियां अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगी, वहां ये चिह्न अन्य प्रत्याशियों को ‘मुक्त चिह्न’ के रूप में भी आवंटित किए जा सकेंगे। इसके अलावा, यदि कोई पार्टी न्यूनतम योग्यता पूरी नहीं करती है—अर्थात कुल विधानसभा सीटों के कम से कम 5 प्रतिशत पर जीत दर्ज नहीं करती—तो उसका चुनाव चिह्न वापस भी लिया जा सकता है।
गौरतलब है कि अभिनेता विजय की TVK और कमल हासन की MNM दोनों ही पार्टियां आगामी विधानसभा चुनावों के जरिए तमिलनाडु की राजनीति में अपना चुनावी पदार्पण करने जा रही हैं। राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं।
इसी क्रम में, एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने 17 जनवरी को पार्टी के चुनावी वादों के पहले चरण की घोषणा की थी। इसमें महिला कल्याण से जुड़ी ‘कुलविलक्कु योजना’ भी शामिल है, जिसके तहत सभी राशन कार्डधारक परिवारों की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : दावोस में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का बड़ा बयान, बोले– कमजोर पड़ रही अमेरिकी अगुवाई वाली विश्व व्यवस्था, भारत की भूमिका अहम


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!