Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भोजन में ज़हर देकर हत्या का आरोप, युवक की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत

Published on: August 2, 2025
murder by poisoning food
द देवरिया न्यूज़ कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर भोजन में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया सुमाली पट्टी निवासी 29 वर्षीय राजू यादव की शादी लगभग सात वर्ष पहले फाजिलनगर वार्ड संख्या 6 निवासी लालबचन यादव की पुत्री रामवती से हुई थी। गुरुवार की रात राजू अपने बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने ससुराल आया था। बताया जाता है कि भोजन करने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के लोग उसे तत्काल सीएचसी फाजिलनगर ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही बहू का परिवार से विवाद चलता था। कई बार वह झगड़ा कर मायके चली जाती थी। उनका आरोप है कि इसी रंजिश में ससुराल पक्ष ने योजनाबद्ध तरीके से बेटे की हत्या कर दी।
मृतक अपने पीछे पांच वर्ष की बेटी और तीन वर्ष का बेटा छोड़ गया है। थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े : कुशीनगर में मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा: भारी मात्रा में गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Grand Kanwar Yatra at Devghat

देवरिया : देवघाट में भव्य कांवड़ यात्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने तिरंगा दिखाकर शिवभक्तों को किया रवाना

Majority of doctors in KGMU

KGMU में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, बिना बड़े चीरे के निकाला 2 किलो का फाइब्रॉइड

Pride in Deoria police line

देवरिया पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ

Enthusiasm and Patriotism in Deoria

देवरिया में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने फहराया तिरंगा

During Tiranga Yatra in Deoria

देवरिया में तिरंगा यात्रा के दौरान 40 से अधिक छात्राएं हुईं अचेत, सपा जिलाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

Deoria RBSK Team Pathardeva

देवरिया : RBSK टीम पथरदेवा की तत्परता से गंभीर बीमार बच्चे को समय पर मिली चिकित्सा सहायता

Leave a Reply

error: Content is protected !!