Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: मूर्ति विसर्जन जुलूस में नागिन डांस करते युवक पर चढ़ा ट्रेलर, हालत गंभीर

Published on: October 4, 2025
Deoria Idol immersion procession
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में शारदीय नवरात्रि के समापन पर शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हौली निवासी दिनेश यादव बरांव चौराहा स्थित बरहज मार्ग पर डीजे की धुन पर नागिन डांस करते समय अचानक ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विसर्जन यात्रा में शामिल दिनेश यादव उत्साह में डीजे पर नागिन डांस कर रहे थे। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वे अचानक सड़क पर ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गए। चालक ब्रेक लगाने की कोशिश करता उससे पहले ही युवक पहिए के नीचे दब गया।
हादसे में दिनेश का एक हाथ बुरी तरह पिस गया, जबकि शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां भी स्थिति गंभीर रहने पर देर शाम उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि विसर्जन जुलूसों में अक्सर डीजे और नृत्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की जाती है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में विसर्जन यात्राओं के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सख्ती से लागू किया जाए। फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और गांव में इस हादसे को लेकर दहशत और चिंता का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: सीएमओ के औचक निरीक्षण में 9 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!