Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी का हमला, बोले—बंगाल में ‘गुंडाराज’

Published on: April 27, 2026
Congress workers in Asansol
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, बल्कि टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना और मिटाना टीएमसी की पहचान बन चुकी है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर आधारित नहीं रही है और पार्टी हमेशा अहिंसा और संविधान के रास्ते पर चलती आई है। “हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, लेकिन हमने हमेशा शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों को ही चुना है,” उन्होंने जोड़ा।
राहुल गांधी ने इस मामले में पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने देबदीप चटर्जी के परिवार को पूर्ण सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की भी मांग की।
इससे पहले पश्चिम बंगाल कांग्रेस इकाई ने भी आरोप लगाया था कि देबदीप पर सत्ताधारी टीएमसी से जुड़े लोगों ने हमला किया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई। पार्टी के अनुसार, देबदीप चटर्जी आसनसोल उत्तर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पुइतांडी के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।
कांग्रेस ने इस घटना को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए कहा कि मतदान के बाद इस तरह की हिंसा लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। पार्टी का कहना है कि यह घटना विपक्षी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है और राजनीतिक प्रतिशोध की चिंताजनक प्रवृत्ति को दर्शाती है।
फिलहाल, इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और सभी की नजरें राज्य सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें : BJP जॉइन करने के बाद राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घटे, 24 घंटे में लाखों की कमी का दावा


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

1 thought on “आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर राहुल गांधी का हमला, बोले—बंगाल में ‘गुंडाराज’”

Leave a Reply

error: Content is protected !!