Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बंगलूरू में सड़क हादसे में तरकुलवा निवासी युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published on: September 26, 2025
road accidents in bangalore
द देवरिया न्यूज़ तरकुलवा। जीविकोपार्जन के लिए बंगलूरू में काम कर रहे तरकुलवा के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के भगोना टोला निवासी राम केवल (27) पुत्र रमाकांत अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए बंगलूरू के मैसूर स्थित एक चप्पल कंपनी में काम करता था। बुधवार की शाम वह रोज़ की तरह कंपनी से काम खत्म कर बाइक से अपने किराए के कमरे पर लौट रहा था।
इसी दौरान रास्ते में अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राम केवल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। मृतक की मां उषा देवी और पत्नी मंदाकिनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवारजन बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। गांव के लोग ढांढस बंधाने में जुटे हैं, लेकिन घर का माहौल पूरी तरह गमगीन है।
गौरतलब है कि राम केवल अपने परिवार का इकलौता सहारा था। कमाई के लिए वह कई साल से बाहर रहकर काम करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इसे भी पढ़े : दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जनप्रतिनिधियों की पहल: सांसद-विधायक संग कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, लगाए पौधे

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “बंगलूरू में सड़क हादसे में तरकुलवा निवासी युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!