Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

संसद परिसर में विजिट के दौरान एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, सीपीआर से बची जान

Published on: December 17, 2025
Visit to Parliament Complex

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। संसद भ्रमण पर आए एक व्यक्ति की मंगलवार को संसद परिसर में अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद संसद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए सीपीआर दिया और एंबुलेंस को सूचना दी। समय रहते इलाज मिलने से व्यक्ति की जान बच गई।

बीमार पड़े व्यक्ति की पहचान नंद किशोर शर्मा के रूप में हुई है, जो राजस्थान के कोटा शहर के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नंद किशोर शर्मा संसद परिसर में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी दिल की धड़कन तेज चल रही थी। हालात को गंभीर देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सीपीआर देना शुरू किया, वहीं कुछ लोगों ने हाथ-पैर रगड़कर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया।

कुछ ही देर में एंबुलेंस संसद परिसर पहुंच गई और नंद किशोर शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

इस घटना के बाद कुछ समय के लिए संसद परिसर में मौजूद अन्य विजिटर्स भी घबरा गए थे, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। इसके बाद संसद की नियमित कार्यवाही शुरू हो गई। आज लोकसभा में कई अहम विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित है, वहीं विपक्षी सांसदों की ओर से हंगामे के आसार भी बने हुए हैं।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!