द देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान मौके से 105 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में लहन भी नष्ट किया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिरासत में लिए गए अभियुक्तों की पहचान पृथ्वीनाथ चौहान निवासी फरहाचक, थाना बघौचघाट; पंचानंद निवासी गौरकोठी, थाना बरियारपुर तथा विजय भगत निवासी थाना सीसई, जनपद झारखंड के रूप में हुई है। इसके अलावा ईंट भट्टा मालिक राजमंगल गौतम के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की गई है और ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : देवरिया में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
➤ You May Also Like





















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































