Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गला रेतकर बच्चे की दी बलि, देवरिया में तंत्र-मंत्र के आरोप में कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

Published on: August 3, 2025
slitting the throat of a child
द देवरिया न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में करीब साढ़े तीन महीने पहले घर से गायब हुए 9 साल के आरुष की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में की गई थी। आरुष के सगे फूफा ने ही तांत्रिक (सोखा) के कहने पर आरुष का अपहरण कर उसकी बलि दी थी। शनिवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्तेदारों द्वारा तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक मासूम की बलि देने का खुलासा होने के बाद लोग अवाक हैं। इस घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक कॉन्स्टेबल भी शामिल है।
अप्रैल में घर से गायब हुआ था आरुष
भलुअनी थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी सोमनाथ गोंड का 9 वर्षीय भतीजा आरुष 16 अप्रैल की शाम को घर से गायब हो गया था। काफी खोजने पर भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो 17 अप्रैल को सोमनाथ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई, मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिसको लेकर पुलिस काफी दबाव में थी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस का शक उसके सगे रिश्तेदारों की तरफ गया तो पूरी घटना सामने आई गई।
तांत्रिक ने कहा- नर बलि से ही ठीक होगी बीमारी
बीते एक अगस्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मदनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी जयप्रकाश गोंड को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर जयप्रकाश ने बताया कि तांत्रिक के कहने पर हम लोगों ने आरुष का अपहरण कर उसकी बलि दी थी। पुलिस के मुताबिक, जयप्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात उसके भांजे कॉन्स्टेबल इंद्रजीत पर देवी मां सवार रहती थी। जिसकी वजह से वह अक्सर बीमार रहता था। झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक ने बताया कि बच्चे की नर बलि देने के बाद ही इंद्रजीत की बीमारी ठीक हो सकती है।
रुपये के लालच में फूफा ने किया आरुष का अपहरण
इंद्रजीत ने यह बात गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के गौर पार नवासी अपने साढू रमाशंकर को बताई और उससे नर बलि के लिए एक बच्चे की व्यवस्था करने को कहा। इंद्रजीत ने इसके लिए रमाशंकर को 50 हजार रुपये भी दिया। इंद्रजीत के कहने पर और रुपए के लालच में रमाशंकर अपने बड़े साले योगेश कुमार के बड़े लड़के आरुष गोंड (9) को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसे इंद्रजीत के हवाले कर दिया।
पूजा पाठ करने के बाद गला रेत दी बलि
बच्चों की व्यवस्था होने के बाद इन्द्रजीत अपने मामा जयप्रकाश और अपनी मौसी के लड़के भीम के साथ आरुष को लेकर रात को देवरिया कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चन्द्रभान पहुंचा। वहां सुनसान एक बगीचे में पूजा-पाठ कर चाकू से आरुष का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं पर गाड़ दिया। बाद में बरामदगी के डर से शव को निकाल लिया और भीम गोंड के साथ मिलकर एक बोरे में रखकर पिकअप वाहन से बरहज स्थित सरयू नदी में फेंक दिया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना में शमिल आरुष के फूफा इंद्रजीत, रमाशंकर, जयप्रकाश और राम दुलारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया आरुष के सगे रिश्तेदारों ने ही उसका अपहरण कर नर बलि के लिए उसकी हत्या की थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े : देश के जवानों के नाम देवरिया की बहनों का संदेश, राखी के साथ भेजा प्यार और आभार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

1 thought on “गला रेतकर बच्चे की दी बलि, देवरिया में तंत्र-मंत्र के आरोप में कॉन्स्टेबल गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!