Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

प्रेमी पर शादी से मुकरने का आरोप, न्याय न मिलने से युवती ने SP कार्यालय के पास खाया जहर

Published on: April 10, 2026
to refuse to marry a lover
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले में एक युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से मुकरने और पुलिस से न्याय न मिलने के आरोप में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के पास जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को तुरंत इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, युवती रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि गांव के ही एक युवक के साथ उसका पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती का कहना है कि दोनों ने डुमरी स्थित सम्मे माई स्थान पर शादी भी की थी और साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। लेकिन अब युवक ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया है।
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने युवक के खिलाफ कार्रवाई और अपने रिश्ते को बचाने के लिए पुलिस से मदद मांगी तो उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। युवती ने आरोप लगाया कि वह कई बार थाने गई और गुहार लगाई, लेकिन उसकी बात को लगातार नजरअंदाज किया गया।
युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह न्याय की उम्मीद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी। वहां भी उसकी शिकायत को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए उसने आक्रोश और हताशा में अपने साथ लाया जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीमों को रवाना किया। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी युवक फरार मिला। पुलिस ने उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि युवती की हालत अब स्थिर है और चिकित्सकीय निगरानी में उसका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि यह मामला पहले भी पुलिस के संज्ञान में आया था। लगभग एक माह पूर्व युवती की शिकायत पर रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया था। उस समय दोनों परिवारों के बीच बातचीत कराई गई थी और शादी के लिए सहमति भी बनी थी। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया था।
परिजनों के अनुसार, चार दिन पहले युवती एक बार फिर थाने पहुंची थी और बताया था कि युवक अब शादी से पीछे हट रहा है। लेकिन उसका आरोप है कि इस बार पुलिस ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इसी निराशा के चलते उसने यह कदम उठाया।
यह घटना पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते शिकायत को गंभीरता से लिया जाता तो शायद युवती को ऐसा कदम नहीं उठाना पड़ता।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में युवक पर हुआ था जानलेवा हमला


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “प्रेमी पर शादी से मुकरने का आरोप, न्याय न मिलने से युवती ने SP कार्यालय के पास खाया जहर”

Leave a Reply

error: Content is protected !!