Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दिल्ली ब्लास्ट आरोपी पर ओवैसी का हमला: “आत्महत्या हराम, निर्दोषों की हत्या बड़ा गुनाह”

Published on: November 20, 2025
Owaisi on Delhi blast accused
द देवरिया न्यूज़/ई दिल्लीः एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉ. उमर नबी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुसाइड बॉम्बिंग को शहादत बताने संबंधी टिप्पणी पर ओवैसी ने कड़ी निंदा की। दिल्ली के संदिग्ध डॉ. उमर नबी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आत्मघाती हमलों को उचित ठहराते हुए उनके समर्थन में तर्क देता दिखाई दे रहा है। वीडियो में उमर नबी सुसाइड बॉम्बिंग को ‘शहादत’ बताने और ऐसे हमलों को ‘गलत समझ लिया गया’ कहकर उन्हें जायज साबित करने की कोशिश करता नजर आता है।
इस्लाम में आत्महत्या हराम होने की बात दोहराते हुए ओवैसी ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या इस्लाम में एक गंभीर गुनाह माना गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धार्मिक सिद्धांत या वैचारिक सोच के तहत आम नागरिकों पर हिंसा की अनुमति नहीं दी जा सकती। ओवैसी ने यह भी कहा कि इस तरह के बयानों को न तो धर्म के नाम पर और न किसी विचारधारा के बहाने स्वीकार किया जा सकता है।
ओवैसी ने उमर नबी की दलीलों को खतनाक और भ्रामक करार देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की गलतफहमी की गुंजाइश नहीं है। उनके अनुसार, यह बयानबाजी सीधे-सीधे आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सोच है और इसका किसी भी रूप में बचाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नबी की बातें इस्लाम की मूल शिक्षाओं के विपरीत हैं और साथ ही यह देश के कानूनों का भी स्पष्ट उल्लंघन है।
वीडियो में डॉक्टर उमर नबी यह तर्क देता दिखता है कि जिसे आम तौर पर आत्मघाती हमला कहा जाता है, उसे इस्लाम में शहादत के मिशन के रूप में समझना चाहिए। उसने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाइयों को लेकर कई तरह की बहसें और विरोधाभास मौजूद हैं। नबी का कहना था कि ऐसे ऑपरेशनों में व्यक्ति जानबूझकर तय समय और स्थान पर अपनी मौत स्वीकार करता है, यानी वह प्राकृतिक मृत्यु की अनिश्चितता को स्वयं समाप्त करता है।

इसे भी पढ़ें : JDU ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना, बीजेपी ने भी दोबारा दो उपमुख्यमंत्री तय किए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply