Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: पत्नी की हत्या के दोष में पति और ससुर को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया अर्थदंड

Published on: September 13, 2025
Deoria Murder of wife
पथरदेवा,देवरिया , सज्जाद पप्पू : पत्नी की हत्या के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश मृदांशु कुमार की अदालत ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने पति और ससुर को हत्या का दोषी करार देते हुए दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
पांच साल पुराना मामला, पीट-पीटकर की गई थी हत्या
मामला वर्ष 2020 का है। भाटपाररानी निवासी मुकेश मद्धेशिया की बहन की शादी फरवरी 2016 में तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा निवासी राम भजन मद्धेशिया के साथ हुई थी। चार अगस्त 2020 को मुकेश को सूचना मिली कि उसकी बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस पर उसने तरकुलवा थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गवाही में पिता और भाई हुए पक्षद्रोही, कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला
मामले की सुनवाई के दौरान मृतका के पिता और भाई पक्षद्रोही (hostile) हो गए, जिससे अभियोजन पक्ष को झटका लगा। हालांकि, अदालत ने अन्य साक्ष्यों और दोनों पक्षों के तर्कों के आधार पर पति राम भजन मद्धेशिया और ससुर नंदू प्रसाद को दोषी पाया।
एक पहले से जेल में, दूसरा अब भेजा गया
फैसले के अनुसार, राम भजन मद्धेशिया पहले से ही जिला कारागार में निरुद्ध है। वहीं, ससुर नंदू प्रसाद को अदालत ने अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया, जहां वह सजा काटेगा।

इसे भी पढ़े : देवरिया: बसपा प्रतिनिधिमंडल ने मेहरौना पहुंचकर राजू पाल के परिजनों से की मुलाकात, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताई नाराजगी

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!