Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, अनुपूरक बजट और SIR मुद्दे पर गरमाएगा सदन

Published on: December 13, 2025
winter of UP assembly
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सत्र की शुरुआत 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन के जरिए सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद इसे अंतिम स्वीकृति के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के साथ ही सत्र की तारीख तय हो गई। खास बात यह है कि विधानसभा का यह सत्र उसी दिन शुरू होगा, जिस दिन दिल्ली में संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होगा।
हालांकि सत्र की अवधि कम रखी गई है, लेकिन सरकार इसे काफी व्यस्त बनाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, 22 दिसंबर को चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जा सकता है। इस बजट में ग्रामीण विकास, आवास, सड़क निर्माण, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को प्रमुखता से शामिल किए जाने की संभावना है।
आगामी पंचायत चुनावों से पहले बुलाए गए इस सत्र को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विपक्ष पहले से ही सरकार पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बना चुके हैं। विपक्ष कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को जोरशोर से उठाने की तैयारी में है। इसके अलावा हालिया विवादित घटनाओं को भी सदन में उठाया जा सकता है।
SIR अभियान को लेकर उठ रहे सवालों पर भी सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं योगी सरकार सत्र के दौरान अपने दूसरे कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से रखने की तैयारी में है। इसके साथ ही सरकार का फोकस पिछले कुछ महीनों में जारी अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पेश कर उन्हें कानून का रूप देने पर भी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : यूपी में घने कोहरे का अलर्ट: 16 दिसंबर तक ऑरेंज चेतावनी, कई जिलों में दृश्यता बेहद कम


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Active again during Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा के दौरान फिर सक्रिय होगी NDMA की मोबाइल अलर्ट सेवा, यात्रियों को मिलेगा रियल-टाइम आपदा अलर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!