Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

परिवार के साथ 10 दिन की छुट्टियों के बाद काम पर लौटीं प्रियंका चोपड़ा, गोल्डन ग्लोब्स के लिए रवाना

Published on: January 12, 2026
10 day vacation with family

द देवरिया न्यूज़,मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नए साल का जश्न अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मनाया। यह छुट्टियां करीब 10 दिनों तक चलीं, जिनमें प्रियंका पूरी तरह अपने परिवार के साथ रहीं और बाहरी दुनिया से दूरी बनाए रखी। अब उनकी छुट्टियां खत्म हो गई हैं और वह दोबारा काम पर लौट आई हैं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उस खूबसूरत आईलैंड की झलक दिखाती नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “इस खूबसूरती से सीधे गोल्डन ग्लोब्स की क्रेजीनेस में जाना।” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीते 10 दिनों में वह अपने परिवार के अलावा किसी और से नहीं मिलीं।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में पेश करेंगी अवॉर्ड

प्रियंका चोपड़ा आगामी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में एक अवॉर्ड पेश करती नजर आएंगी। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अवॉर्ड प्रेजेंटर्स की सूची जारी कर दी गई है। यह समारोह रविवार को शाम 5 बजे प्रसारित होगा। इस लिस्ट में जॉर्ज क्लूनी, जूलिया रॉबर्ट्स, चार्ली, स्नूप डॉग और कॉनर स्टोरी जैसे बड़े सितारों के नाम भी शामिल हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ से जुड़ी झलकियां भी साझा की थीं। यह फिल्म 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया मजार विवाद: नक्शा स्वीकृति का कोई सबूत नहीं दे सका मजार पक्ष, सोमवार को आएगा कोर्ट का फैसला


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Active again during Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा के दौरान फिर सक्रिय होगी NDMA की मोबाइल अलर्ट सेवा, यात्रियों को मिलेगा रियल-टाइम आपदा अलर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!