Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद अनमोल बिश्नोई गिरफ्तार, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुख्य आरोपी

Published on: November 20, 2025
being deported from America

द देवरिया न्यूज़/ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और करीबी सहयोगी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया। अनमोल को मंगलवार को अमेरिका ने भारत भेजा था, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर एनआईए की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। अनमोल पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल होने का आरोप है, साथ ही देशभर में उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मार्च 2023 में एनआईए ने अनमोल के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। जांच में सामने आया कि उसने 2020 से 2023 के बीच गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई जैसे नामित आतंकियों की भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई। वह अमेरिका से गिरोह का नेटवर्क चलाता था और जमीनी स्तर पर मौजूद गुर्गों व शूटरों को आश्रय, धन और हथियारों की व्यवस्था उपलब्ध कराता था। जांच एजेंसी के अनुसार, वह विदेश में रहते हुए भारत में जबरन वसूली के कई मामलों में शामिल था।

एनआईए इस पूरे मामले की जांच RC 39/2022/NIA/DLI के तहत कर रही है, जिसका उद्देश्य आतंकियों, गैंगस्टरों और हथियार तस्करों के नेटवर्क को खत्म करना है।

बाबा सिद्दीकी के बेटे को भी मिली आधिकारिक सूचना

मृतक नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें भी अमेरिकी अधिकारियों की ओर से ईमेल मिला है, जिसमें अनमोल के डिपोर्ट होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि उनका ईमेल पीड़ित परिवार के संपर्क के रूप में पंजीकृत है, ताकि उन्हें मामले से संबंधित हर अपडेट मिल सके। हालांकि उन्होंने कहा कि इस कदम को किस रूप में लिया जाए, इसका आकलन जल्द किया जाएगा।

कब हुई थी हत्या?

12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस की चार्जशीट में अनमोल को ‘मुख्य साजिशकर्ता’ के रूप में नामित किया गया है और उसे वांछित आरोपी घोषित किया गया है।

जांच में यह बात भी सामने आई कि अनमोल ने विदेश से ही हत्या की योजना निर्देशित की। पुलिस के अनुसार, बरामद वॉइस क्लिप्स में वह अपने सहयोगियों को हत्या के निर्देश देता सुनाई देता है, और यह आवाज उसकी पहले की रिकॉर्डिंग से मेल खाती पाई गई है। एजेंसियों का दावा है कि हत्या की पूरी साजिश उसने विदेश से ही रची और ऑपरेशन को अंजाम दिलाया।


इसे भी पढ़ें : AUKUS न्यूक्लियर पनडुब्बी डील पर जासूसी का साया: चीन के साथ भारत का नाम भी आया, ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!