Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रो खन्ना ने RSS से जुड़े कार्यक्रम से बनाई दूरी, कहा—मेहमानों की जानकारी नहीं थी

Published on: April 27, 2026
Ro Khanna organized programs related to RSS
द  देवरिया न्यूज़,वॉशिंगटन : अमेरिका के भारतीय मूल के सांसद रो खन्ना ने वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिया है। यह कार्यक्रम थिंक टैंक हडसन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले भी शामिल थे।

खन्ना ने स्पष्ट किया कि वे इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं थे और उन्होंने केवल पहले से रिकॉर्ड किया गया एक छोटा वीडियो संदेश भेजा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में शामिल मेहमानों की सूची के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

उन्होंने लिखा, “मैं वहां मौजूद नहीं था। हडसन इंस्टीट्यूट ने मुझसे एक मिनट का वीडियो संदेश मांगा था, जो हमने उपलब्ध करा दिया। मुझे मेहमानों की सूची के बारे में जानकारी नहीं थी और मैं किसी भी तरह से RSS का समर्थन नहीं करता।”

हडसन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित ‘न्यू इंडिया कॉन्फ्रेंस’ में बीजेपी के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं। कार्यक्रम में अमेरिकी प्रशासन के वर्तमान और पूर्व अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें दक्षिण एशिया मामलों की उप सहायक विदेश मंत्री बेथनी मॉरिसन और पूर्व उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल शामिल हैं।

रो खन्ना को लेकर अमेरिका में भविष्य की राजनीति में बड़ी भूमिका की संभावनाएं जताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि वे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी पेश कर सकते हैं। खन्ना पहले भी हिंदुत्व की राजनीति से दूरी बनाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने 2019 में कहा था कि अमेरिकी राजनेताओं को बहुलवाद का समर्थन करना चाहिए और सभी धर्मों के लोगों के लिए समान अधिकारों की वकालत करनी चाहिए।

उनके इस रुख को लेकर उन्हें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कुछ वर्गों की आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि, खन्ना ने अपने विचारों पर कायम रहते हुए कहा था कि वे किसी विशेष हित समूह के दबाव में नहीं आएंगे और अपनी राजनीतिक सोच पर दृढ़ रहेंगे।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!