Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया के एसपी से सवाल: लापता एल्बम कलाकार की बरामदगी के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए?

Published on: July 17, 2025
From SP of Deoria
द देवरिया न्यूज़। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया की एल्बम कलाकार अनुपमा यादव के लापता होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाते हुए देवरिया के एसपी और कोतवाली थाना प्रभारी को तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि अब तक अनुपमा की बरामदगी के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय व न्यायमूर्ति संदीप जैन की खंडपीठ ने एल्बम निर्माता सुनील यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याची पर आरोप है कि उसने 19 फरवरी 2025 को अनुपमा को नेपाल शादी की शॉपिंग के बहाने बुलाया और फिर बिहार ले गया। बाद में अनुपमा का फोन बंद हो गया और याची ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह अब उसके साथ नहीं है।
पीड़िता की बहन सुष्मिता यादव ने आशंका जताई कि अनुपमा को या तो बेच दिया गया या उसकी हत्या कर दी गई है। सुनील यादव ने एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है और खुद को ब्लैकमेलिंग गैंग का शिकार बताया है। याची के अधिवक्ता दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता पक्ष एक संगठित गैंग है, जो झूठे मुकदमे लगाकर धन उगाही करता है।
इतना ही नहीं, सुनील यादव ने विवेचना अधिकारी रिजवान अंसारी पर दो लाख 80 हजार रुपये घूस लेने का गंभीर आरोप भी लगाया है। पूरक हलफनामे में बताया गया कि दरोगा के कहने पर 40 हजार रुपये फोन पे से और बाकी 2.40 लाख रुपये नकद दिए गए। कोर्ट ने इस आरोप को अत्यंत गंभीर मानते हुए एसपी के देवरिया को इसकी जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस बीच आरोपी की गिरफ्तारी पर लगी रोक 21 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें : महंगे बिल और बिजली कटौती के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

1 thought on “देवरिया के एसपी से सवाल: लापता एल्बम कलाकार की बरामदगी के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए?”

Leave a Reply

error: Content is protected !!