द देवरिया न्यूज़,देवरिया। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण पेश करते हुए नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड संख्या-11 निवासी राहुल मद्धेशिया ने भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) में चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे देवरिया जिले का गौरव बढ़ाया है। राहुल, केशव मद्धेशिया के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी।
राहुल की इस उपलब्धि पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अजय मद्धेशिया अपने समर्थकों के साथ उनके आवास पहुंचे। उन्होंने राहुल को फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई और देशभक्ति के नारों के बीच राहुल का उत्साहवर्धन किया गया।
अजय मद्धेशिया ने कहा कि राहुल की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को राहुल से प्रेरणा लेकर सेना सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ करनी चाहिए।
उन्होंने राहुल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना में सेवा का अवसर हर युवा के लिए गर्व की बात है। उन्हें विश्वास है कि राहुल देश की रक्षा का दायित्व पूरी ईमानदारी, साहस और समर्पण के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शुभचिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राहुल मद्धेशिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए नई प्रेरणा बनेगी। समारोह का समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिन्द’ के उद्घोष के साथ हुआ।
इसे भी पढ़ें : देवरिया: डीएम मधुसूदन हुल्गी ने व्यापार बंधु बैठक में दिए निर्देश, व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
➤ You May Also Like





Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![Indonesia [honored] PM Modi](https://thedeoria.news/wp-content/uploads/2026/07/Indonesia-honored-PM-Modi.webp)









