Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे पर NDA और इंडिया गठबंधन में घमासान, जल्द तय होगा फॉर्मूला

Published on: October 9, 2025
Bihar Election 2025 Seat

द देवरिया न्यूज़ ,पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दोनों प्रमुख गठबंधनों — एनडीए (NDA) और इंडिया गठबंधन — में सीट बंटवारे को लेकर जोरदार खींचतान जारी है। एक ओर जहां इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के आवास पर लगातार तीसरे दिन बैठकें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की अहम बैठक शुरू हो गई है।

भाजपा की इस बैठक में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और मंगल पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इस बैठक में सीट शेयरिंग और उम्मीदवार चयन पर गहन मंथन किया जा रहा है।

NDA में सीट बंटवारे पर अंतिम चरण की चर्चा

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बैठक से पहले कहा कि “एनडीए पूरी तरह तैयार है, सभी घटक दल जनता के बीच सक्रिय हैं।” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है और अगले 24 से 48 घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया कि इस बार एनडीए 2010 का रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचेगा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि “सीट बंटवारे का फॉर्मूला जल्द तय होगा। एनडीए में सब कुछ सामान्य है और सभी दल एकजुट हैं।”

चिराग पासवान और मांझी की बढ़ी मांगें

सूत्रों के अनुसार, एनडीए में सीट बंटवारे का काम लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है। भाजपा और जदयू दोनों 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 28 सीटें और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 8 सीटें देने का प्रस्ताव है, जबकि उपेंद्र कुशवाह की पार्टी को करीब 5 सीटें दी जा सकती हैं।

हालांकि चिराग पासवान 40 से कम सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। वहीं जीतन राम मांझी का कहना है कि “राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा बनाए रखने के लिए कम से कम 10–12 सीटें चाहिए।” दोनों नेताओं ने अपनी मांग चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के सामने रखी है।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने हालांकि मतभेदों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि “एनडीए के घटक दलों में कोई असहमति नहीं है। जल्द ही सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा होगी।”

इंडिया गठबंधन में भी सुलह का इंतजार

दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन में भी सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि तेजस्वी यादव केवल राजद के मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे, पूरे गठबंधन के नहीं। तेजस्वी यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं कि महागठबंधन के दल एक साझा फॉर्मूले पर सहमत हों।

2010 के रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी

एनडीए बार-बार 2010 के विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड का जिक्र कर रहा है, जब गठबंधन ने 206 सीटें जीती थीं। उस चुनाव में भाजपा ने 102 में से 91 और जदयू ने 141 में से 115 सीटें जीती थीं। इसी आत्मविश्वास के साथ एनडीए इस बार 2010 से बेहतर प्रदर्शन का दावा कर रहा है।

बिहार की सियासी जमीन पर अब दोनों गठबंधनों के बीच सीटों का गणित तय होने का इंतजार है। अगले कुछ दिनों में सीट बंटवारे की घोषणा के साथ चुनावी शंखनाद की औपचारिक शुरुआत हो सकती है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया सांसद ने की सीएम योगी से मुलाकात, विकास प्रस्तावों पर हुई विस्तार से चर्चा

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!