द देवरिया न्यूज़,देवरिया। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए फ्लैग मार्च किया और ताजिया जुलूस मार्गों सहित कर्बला स्थलों का निरीक्षण किया।
एसपी ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
ताजिया मार्ग और कर्बला स्थलों का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों के लिए निर्धारित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही ताजिया रखने के स्थानों और कर्बला स्थलों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों पर किसी प्रकार की बाधा न रहे और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान शासन और प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद
फ्लैग मार्च और निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राकेश कुमार राय सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मोहर्रम पर्व को पारंपरिक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि पर्व सकुशल संपन्न कराया जा सके।
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर दान गबन मामले में नया मोड़, पूर्व इंजीनियर के आरोपों पर बोले महंत शशिकांत दास- जांच पूरी होने दें, सच्चाई सामने आ जाएगी
➤ You May Also Like





Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































