Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, बकरी खोलते समय हुआ हादसा

Published on: May 14, 2026
lightning fall in deoria

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया के पथरदेवा क्षेत्र में बुधवार शाम तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत नेरुआरी निवासी रामनाथ प्रसाद (65) पुत्र मंगल प्रसाद बारिश के दौरान अपनी बकरी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए उसे खोल रहे थे। तभी अचानक तेज चमक के साथ पास में आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

रामनाथ प्रसाद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में एकमात्र पुत्र दुर्गेश प्रसाद हैं, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

मौसम बदलते ही हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया था। तेज हवा, बारिश और लगातार बिजली कड़कने के बीच यह हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


इसे भी पढ़ें : प्रतीक यादव के निधन के बाद चर्चा में फिर आई मुलायम सिंह और साधना गुप्ता की कहानी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Leave a Reply

error: Content is protected !!