Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पथरदेवा में 17 अक्टूबर से दो दिवसीय विशाल किसान मेला, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Published on: October 13, 2025
In Pathardeva from 17th October
द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही की 43वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के पास दो दिवसीय विशाल किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह किसान मेला न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक है, बल्कि किसानों के उत्थान और कृषि तकनीक के प्रसार का भी महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। मंत्री शाही ने बताया कि किसान मेला का शुभारंभ 17 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा किया जाएगा। वहीं, 18 अक्टूबर 2025 को मेला का समापन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और उनकी आमदनी दोगुनी करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस मेले में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज, आधुनिक कृषि उपकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, पथरदेवा मंडल के कार्यकर्ता, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि मेले में कृषि प्रदर्शनी, पशु मेले, सरकारी विभागों के स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और किसानों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही की स्मृति में आयोजित यह किसान मेला न केवल उनके योगदान को याद करेगा, बल्कि ग्रामीण विकास और कृषि उन्नति के नए मार्ग भी प्रशस्त करेगा।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!