Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का देवरिया दौरा आज, अस्पताल उद्घाटन से लेकर जनसंपर्क कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Published on: June 17, 2026
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak's visit to Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को देवरिया के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान वे कई विकास और जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुबह 10:05 बजे हेलीकॉप्टर से देसही देवरिया पहुंचेंगे, जहां वे नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे सुबह 10:35 बजे पुलिस लाइन देवरिया के लिए रवाना होंगे और 10:50 बजे वहां पहुंचेंगे।
पुलिस लाइन से ब्रजेश पाठक सड़क मार्ग से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज जाएंगे। यहां वे भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में योग कक्ष का उद्घाटन भी करेंगे।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री मनोकामना हनुमान मंदिर सीसी रोड पहुंचकर स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। वहां से वे राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) जाएंगे, जहां एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।
दोपहर में उनका अगला कार्यक्रम देवरिया क्लब में प्रस्तावित है, जहां वे भाजपा द्वारा आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे और 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रशासन ने उप मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि पूरे दौरे का संचालन सुचारु और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : ओमान तट पर भारतीय नाविकों की मौत पर भारत सख्त, अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी तलब


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

1 thought on “उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का देवरिया दौरा आज, अस्पताल उद्घाटन से लेकर जनसंपर्क कार्यक्रमों में होंगे शामिल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!