द देवरिया न्यूज़ : Google ने एंड्रॉयड से iPhone में फाइल भेजने की सुविधा को और आसान बना दिया है। अब यूजर Android फोन से Quick Share फीचर का इस्तेमाल करके iPhone में फोटो और वीडियो उसी तरह भेज सकेंगे, जैसे Apple डिवाइस आपस में AirDrop के जरिए भेजते हैं। शुरुआत में यह फीचर Pixel 10 सीरीज में उपलब्ध होगा, जिसके बाद इसे अन्य एंड्रॉयड ब्रांड्स तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचाया जाएगा।
फाइल भेजने के लिए सिर्फ Android में Quick Share ऑन करना होगा और नजदीक मौजूद Apple डिवाइस तुरंत कनेक्ट हो जाएंगे। पहले एंड्रॉयड से iPhone में मीडिया भेजने के लिए O+ Connect जैसे थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब यह बिना किसी अतिरिक्त ऐप के संभव हो सकेगा। Google ने बताया कि इसका उपयोग सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं होगा बल्कि यूजर्स iPad और Mac जैसे Apple डिवाइस पर भी फाइल भेज पाएंगे।
अब क्यों आसान हुई शेयरिंग?
अब तक AirDrop केवल Apple डिवाइस के बीच ही सीमित था, जबकि Android का Quick Share दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम पर प्रभावी रूप से काम नहीं करता था। नए अपग्रेड के बाद एंड्रॉयड डिवाइस Apple डिवाइस को फुलस्क्रीन क्विक शेयर इंटरफेस में दिखाएंगे। यदि iPhone पर AirDrop का “Everyone for 10 minutes” मोड ऑन है, तो वह सीधे शेयरिंग टारगेट के रूप में चुन लिया जाएगा। रिसीवर के अनुमति देते ही ट्रांसफर शुरू हो जाएगा।
इसी तरह Pixel और अन्य Android डिवाइस भी iPhone, iPad और Mac पर उपलब्ध डिवाइस के रूप में दिखाई देंगे।
Android से iPhone में फाइल कैसे भेजें?
✔ यह सुविधा फिलहाल Pixel 10 के लिए उपलब्ध है।
✔ iPhone पर AirDrop को Everyone मोड में ऑन करना होगा।
✔ Pixel के Quick Share में iPhone दिखते ही उसे चयन करके फाइल भेजी जा सकती है।
यह प्रक्रिया लगभग वही होगी जैसी Apple डिवाइस के बीच AirDrop काम करता है।
iPhone से Android में फाइल कैसे भेजें?
अगर आप iPhone से फाइल भेजना चाहते हैं तो Pixel 10 पर Quick Share को “Everyone” मोड में उपलब्ध कराएं। इसके बाद iPhone से AirDrop के जरिए फाइल भेजी जा सकती है और वह सीधे Android पर प्राप्त होगी।
फीचर कैसे सक्षम करें? (Pixel 10 सेटिंग्स)
Settings → Google Services → प्रोफ़ाइल नाम → All Services → Privacy & Security → System → Quick Share Extension Update → रीबूट करें
इसके बाद नया इंटरफेस सक्रिय हो जाएगा।
सुरक्षा पर Google का बयान
Google ने अपने सुरक्षा ब्लॉग में बताया कि यह फीचर किसी वर्कअराउंड या सर्वर-आधारित डेटा रूटिंग पर निर्भर नहीं है। फाइल ट्रांसफर पीयर-टू-पीयर (डिवाइस-टू-डिवाइस) कनेक्शन के जरिए होता है। इसका मतलब है कि डेटा किसी थर्ड-सर्वर पर अपलोड नहीं होता और न ही कोई अतिरिक्त जानकारी शेयर की जाती है।
इसे भी पढ़ें : 500 साल बाद बनेगा दुर्लभ योग, इन 3 राशियों पर बरसेगी किस्मत
➤ You May Also Like









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































