Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

‘घूसखोर पंडित’ नाम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा– समाज के एक वर्ग को बदनाम नहीं कर सकते, नाम बदले बिना रिलीज नहीं होगी फिल्म

Published on: February 13, 2026
Supreme Court on the name of 'Bribery Pandit'
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई। कोर्ट ने साफ कहा कि किसी फिल्म के नाम के जरिए समाज के एक पूरे वर्ग को बदनाम नहीं किया जा सकता। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक फिल्म का नाम बदला नहीं जाता, तब तक इसे रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह टिप्पणी मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ की रिलीज पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुयान की पीठ ने फिल्म के टाइटल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह के नाम नैतिकता और सार्वजनिक व्यवस्था के खिलाफ हैं।

पीटीआई के अनुसार, कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को भी नोटिस जारी किया है। बेंच ने फिल्म निर्माताओं से कहा, “आप ऐसे टाइटल का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं, जिससे समाज के एक वर्ग को बदनाम किया जाए? जब तक आप बदला हुआ नाम हमें नहीं बताते, हम फिल्म की रिलीज की अनुमति नहीं देंगे।”

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर्स को निर्देश दिया कि वे एक हलफनामा (एफिडेविट) दाखिल कर यह स्पष्ट करें कि फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ किसी भी समाज या वर्ग को नीचा नहीं दिखाती। मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को निर्धारित की गई है।

याचिकाकर्ता ने फिल्म पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन सचिव अतुल मिश्रा द्वारा दायर इस जनहित याचिका (PIL) में कहा गया है कि फिल्म का नाम जाति और धर्म आधारित स्टीरियोटाइप को बढ़ावा देता है। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि फिल्म सांप्रदायिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इसी आधार पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

फिल्म के नाम को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन भी हो चुके हैं। कई सामाजिक और फिल्म संगठनों ने भी इस टाइटल पर आपत्ति जताई थी। बढ़ते विरोध के बीच फिल्म निर्माताओं ने नाम बदलने पर विचार करने की बात कही है।

‘घूसखोर पंडित’ फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई और फिल्म के नए नाम पर टिकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply