Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रूस से तेल और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, मंत्रियों के बयानों में विरोधाभास का आरोप

Published on: February 10, 2026
Oil from Russia and India-US trade
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : रूस से तेल खरीद और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के कथित विरोधाभासी बयानों पर कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस का आरोप है कि इस पूरे मामले में सरकार का दृष्टिकोण ही अस्पष्ट और खामियों से भरा हुआ है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “समग्र सरकार” या “होल ऑफ गवर्नमेंट” अप्रोच की बात करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट दिखाई दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रूसी तेल और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते जैसे अहम मुद्दों पर स्थिति यह है कि वाणिज्य मंत्री कहते हैं विदेश मंत्री से पूछिए, विदेश मंत्री वाणिज्य मंत्री की ओर इशारा करते हैं, जबकि पेट्रोलियम मंत्री दूसरे विषयों में व्यस्त नजर आते हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि इससे साफ होता है कि सरकार के भीतर तालमेल की कमी है और नीति निर्धारण में स्पष्टता नहीं है। उन्होंने इसे सरकार की “खामियों से भरी अप्रोच” करार दिया।
दरअसल, बीते शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच पहले चरण के द्विपक्षीय व्यापार समझौते के ढांचे को लेकर एक संयुक्त बयान जारी किया गया था। इस बयान में कहा गया कि भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से करीब 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान व उनके पुर्जे, कीमती धातुएं, तकनीकी उत्पाद और कोयला खरीदने का इरादा रखता है। इसके बदले अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमत हुआ है।
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने को लेकर लगाए गए 25 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क को हटाने का शासकीय आदेश भी जारी किया है। अमेरिका से आयात में संभावित बढ़ोतरी पर चिंता जताए जाने के बीच वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि व्यापार समझौते में किसानों और घरेलू उद्योगों के हितों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि मंत्रियों के अलग-अलग बयानों से सरकार की नीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : नरवणे की किताब से लेकर बच्चे की तस्वीर तक—राहुल गांधी के जरिए कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा संदेश


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Iran sends condolences to India.

ईरान ने भारत को भेजा शोक समारोह का निमंत्रण, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को भी बुलावा: रिपोर्ट

Xi Jinping on military modernization

शी जिनपिंग ने सेना के आधुनिकीकरण का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान

Number of Indian workers in Russia has increased.

रूस में भारतीय कामगारों की बढ़ी मांग, 70 हजार भारतीय कर रहे काम; 2026 में 40 हजार नई नौकरियों की तैयारी

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!