द देवरिया न्यूज़,देवरिया। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड परिसर में भाजपा की ओर से विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बूथ अध्यक्षों को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही सुनिश्चित होती है। बूथ अध्यक्ष पार्टी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी सक्रियता से चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलती है।
शाही ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटने की अपील की।
मुख्य अतिथि एवं कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के संगठन से तय होती है। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत सरकार की आधारशिला रखता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन का संचालन अवधेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख देसही संजय तिवारी, प्रभाकर राय, पथरदेवा मंडल अध्यक्ष जिप्पु शाही, तरकुलवा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, महुआडीह मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, देसही मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह, भीम यादव, रंजन श्रीवास्तव, विनोद सिंह कुशवाहा और रविंद्र कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : NEET विवाद पर सियासत तेज, राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं का पीएम आवास तक मार्च; पीएम मोदी बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
➤ You May Also Like





Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































