Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : पथरदेवा में लाइव प्रसारण के जरिए सुना गया सीएम योगी का संबोधन, राशन विक्रेताओं को बढ़े लाभांश का लाभ

Published on: August 18, 2026
Deoria Live broadcast in Pathardeva

(सज्जाद पप्पू ) द देवरिया न्यूज़,देवरिया/पथरदेवा : जिले के पथरदेवा विकासखंड के सभागार में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि और सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता कमीशन प्रणाली के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुव्रत शाही समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे लाइव प्रसारण का सीधा प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन और नई व्यवस्था के शुभारंभ कार्यक्रम को देखा और सुना।

उचित दर विक्रेताओं को मिलेगा बढ़े लाभांश का लाभ

सरकार की ओर से प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की गई है। नई व्यवस्था के तहत ई-पॉस मशीन आधारित कमीशन प्रणाली को लागू किया जा रहा है। इससे राशन वितरण से जुड़े विक्रेताओं को उनके कार्य के अनुरूप बढ़े हुए लाभांश का लाभ मिलने की उम्मीद है। ब्लॉक प्रमुख सुव्रत शाही ने कहा कि सरकार की ओर से लागू की जा रही यह व्यवस्था उचित दर विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण है। इससे उनके काम में सुविधा आएगी और राशन वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

राशन वितरण प्रणाली में आएगी पारदर्शिता

सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी और ई-पॉस आधारित व्यवस्था से खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। नई प्रणाली के माध्यम से राशन की आपूर्ति और वितरण की प्रक्रिया को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था मजबूत होने से राशन वितरण में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने और लाभार्थियों तक खाद्यान्न पहुंचाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था को प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पथरदेवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और संबंधित कर्मियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की।


इसे भी पढ़ें : KGMU में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, बिना बड़े चीरे के निकाला 2 किलो का फाइब्रॉइड


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!