Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में करंट लगने से युवक की मौत, टेबल फैन का प्लग लगाते समय हुआ हादसा

Published on: June 26, 2025
देवरिया में करंट लगने

देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में गुरुवार सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शेषनाथ यादव उर्फ अंकित (24 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर में टेबल फैन का प्लग बोर्ड में लगा रहे थे

परिजनों के अनुसार, घटना सुबह करीब 7 बजे की है। प्लग लगाते समय शेषनाथ अचानक करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बेहोशी की हालत में भटनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

दोपहर बाद इलाज के दौरान शेषनाथ ने दम तोड़ दिया। जैसे ही गांव में उनकी मौत की खबर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मां छठी देवी और भाई भोला यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेषनाथ दो भाइयों और छह बहनों में सबसे छोटे थे। उनका स्वभाव मिलनसार था और गांव में सभी से अच्छे संबंध थे। उनकी असमय मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। आस-पड़ोस के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria DM visits Pathardeva CHC

देवरिया: पथरदेवा CHC का DM ने किया औचक निरीक्षण, अधिकांश कर्मचारी मिले गैरहाजिर; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Deoria Baghauchghat police

देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने छितौनी गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा, चोरी के मामले में थे वांछित

Deoria DM Fake ID

देवरिया DM के नाम से बनी फेक सोशल मीडिया ID, मैसेंजर पर लोगों से मांगे रुपए; पुलिस ने शुरू की जांच

Deoria District Jail

देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर

Deoria Through mule bank accounts

देवरिया: म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी का खेल, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 24 पर केस

Deoria 'Har Ghar Tiranga' in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी तेज, भाजपा मंडल की बैठक में बनी रणनीति

Leave a Reply

error: Content is protected !!