Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

उत्तर भारत में ठंड का बड़ा अलर्ट: ला नीना के कारण इस बार रिकॉर्ड ठिठुरन की संभावना

Published on: November 23, 2025
Big cold alert in North India

द देवरिया न्यूज़/अलीगढ़: उत्तर भारत में रहने वालों को इस बार कड़ाके की ठंड पहले से ज्यादा झेलनी पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल सर्दी समय से पहले दस्तक दे चुकी है और यह देर तक रहने वाली है। इस बदलाव के पीछे कारण है मौसम का वह चक्र, जिसे ला नीना (La Niña) कहा जाता है—यह हर 4–5 साल में एक बार सक्रिय होता है और तापमान में भारी गिरावट लाता है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के भूगोल विभाग के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर अतीक अहमद ने बताया कि इस बार जनवरी और फरवरी में कड़ाके की ठिठुरन और शीतलहर की संभावना काफी अधिक है।
उन्होंने बताया कि ला नीना के दौरान धरती पर पूर्व से पश्चिम दिशा में हवाएं तेज चलती हैं और समुद्री जल में दोलन की प्रक्रिया शुरू होती है। इससे वातावरण में कूलिंग इफेक्ट पैदा होता है, जिसका सीधा असर उत्तर और मैदानी इलाकों पर पड़ता है।

पिछली बार ला नीना का असर 2021 में देखा गया था, और मौजूदा अध्ययन के संकेत बताते हैं कि इस बार प्रभाव और ज्यादा घातक हो सकता है। प्रोफेसर अतीक अहमद इस पैटर्न पर लगातार रिसर्च कर रहे हैं और सरकार व किसानों को पहले से चेतावनी देकर नुकसान कम करने में मदद करते हैं।


किसानों के लिए सबसे बड़ा खतरा

मौसम विशेषज्ञों ने चेताया है कि ला नीना के कारण पड़ने वाली लम्बी ठंड रबी सीजन की फसलों पर सीधा प्रहार कर सकती है।

संभावित असर:

  • पाले की वजह से गेहूं, सरसों, चना, मटर, आलू जैसी फसलें खराब हो सकती हैं

  • लगातार ठंड से पौधों का विकास रुक सकता है

  • नमी और ठंड के कारण फफूंदी और कीट रोगों की आशंका बढ़ सकती है

  • किसानों को बचाव के लिए सिंचाई, धुआं और फसल कवरिंग जैसे उपाय अपनाने पड़ेंगे

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान लगातार नीचे रहता है तो उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है और इसका सीधा असर बाज़ार से लेकर आम आदमी की जेब तक महसूस किया जाएगा।


इसे भी पढ़ें : सरकार की सख्ती: ‘ORS’ नाम से बेचे जा रहे फर्जी ड्रिंक्स बाजार से हटेंगे, FSSAI ने राज्यों को जारी किए आदेश

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!