Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया पहुंचे समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, भाजपा पर बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना

Published on: February 11, 2026
Samajwadi Yuvjan Sabha reached Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। समाजवादी युवजन सभा (सयुस) के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का मंगलवार को देवरिया आगमन हुआ। जनपद की सीमा भागलपुर पुल पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत सयुस के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। अरविंद गिरी देवरिया एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद गिरी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, जिससे युवा वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। सरकार के पास युवाओं को रोजगार देने की कोई ठोस योजना नहीं है और वह केवल झूठे वादों के सहारे समय काट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने युवाओं के साथ धोखा किया है और प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेईमानी व लूट अपने चरम पर है।
अरविंद गिरी ने कहा कि आज पढ़ा-लिखा युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी के बजाय लाठियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को कमजोर बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को भी लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव सहित अभय शंकर, सतीश यादव, आशुतोष पांडेय, दिग्विजय यादव, इमरान लारी, अरबाज रशीद, अजय यादव, संदीप, आदित्य, कन्हैया और हजरत अली समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें :  ‘तवायफ’ नाम बना ग्रामीणों की परेशानी, बलिया के इस गांव को नाम बदलने का इंतजार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Iran sends condolences to India.

ईरान ने भारत को भेजा शोक समारोह का निमंत्रण, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को भी बुलावा: रिपोर्ट

Xi Jinping on military modernization

शी जिनपिंग ने सेना के आधुनिकीकरण का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान

Number of Indian workers in Russia has increased.

रूस में भारतीय कामगारों की बढ़ी मांग, 70 हजार भारतीय कर रहे काम; 2026 में 40 हजार नई नौकरियों की तैयारी

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!