Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर अरविंद बिष्ट ने दी मुखाग्नि; भैंसाकुंड धाम में नम आंखों से अंतिम विदाई

Published on: May 15, 2026
Pratik Yadav merged into Panchatatva
द  देवरिया न्यूज़,लखनऊ : लखनऊ में गुरुवार को समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भैंसाकुंड धाम में पूरे राजनैतिक और पारिवारिक माहौल के बीच उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई। प्रतीक यादव को उनके ससुर और वरिष्ठ पत्रकार रहे अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पत्नी और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ मौजूद रहीं।
अंतिम संस्कार के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी गमगीन नजर आए। शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव समेत यादव परिवार के कई सदस्य भैंसाकुंड धाम पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रतीक यादव के निधन की खबर से उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सैंणी गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। यह गांव अपर्णा यादव का पैतृक गांव है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रतीक यादव के अचानक निधन से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।
अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ उत्तर प्रदेश में राज्य सूचना आयुक्त भी रह चुके हैं। उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी थीं। परिवार में अपर्णा यादव और उनके भाई अमन सिंह बिष्ट हैं, जो व्यवसाय से जुड़े हैं।
अपर्णा और प्रतीक यादव की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही। अपर्णा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की पहली मुलाकात स्कूल के एक कार्यक्रम में हुई थी। इसके बाद ईमेल के जरिए बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता गहरा होता चला गया। प्रतीक यादव ने उन्हें ईमेल के जरिए प्रपोज किया था।
दोनों कई साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे, क्योंकि पढ़ाई के दौरान प्रतीक विदेश में थे। विदेश से लौटने के बाद साल 2011 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।

इसे भी पढ़ें : प्रतीक यादव के निधन के बाद चर्चा में फिर आई मुलायम सिंह और साधना गुप्ता की कहानी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!