Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

उदयनिधि स्टालिन के सनातन वाले बयान पर BJP का हमला, अजय आलोक बोले- ‘सनातन को कोई खत्म नहीं कर सकता’

Published on: May 14, 2026
Udayanidhi Stalin's eternal statements

द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि “सनातन सनातन था, सनातन है और सनातन ही रहेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि उदयनिधि स्टालिन जानबूझकर और राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। अजय आलोक ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के ऐसे बयानों की वजह से ही उनकी पार्टी विपक्ष में पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा के भीतर बयान देकर वे कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या कहा था उदयनिधि स्टालिन ने?

डीएमके नेता और विधायक उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु विधानसभा में सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि सनातन का “उन्मूलन” किया जाना चाहिए। इससे पहले भी वह सनातन धर्म की तुलना मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से कर चुके हैं।

उनका कहना था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है तथा यह समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटता है। उदयनिधि ने यह भी कहा था कि केवल विरोध काफी नहीं है, बल्कि इसे पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए।

बृजभूषण शरण सिंह ने भी साधा निशाना

भाजपा नेता बृजभूषण शरण Singh ने भी उदयनिधि स्टालिन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “सनातन सत्य है और इसे कोई मिटा नहीं सकता।” उन्होंने उदयनिधि जैसे लोगों को “रावण और हिरण्यकश्यप की विचारधारा” से जोड़ते हुए कहा कि हर युग में सनातन को चुनौती मिली है, लेकिन यह हमेशा कायम रहा है।

उन्होंने कहा कि “दैवीय और आसुरी शक्तियों के बीच संघर्ष हर युग में हुआ है। जो लोग सनातन का विरोध कर रहे हैं, वे ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएंगे।”

उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विभिन्न दलों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने दी बधाई


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

1 thought on “उदयनिधि स्टालिन के सनातन वाले बयान पर BJP का हमला, अजय आलोक बोले- ‘सनातन को कोई खत्म नहीं कर सकता’”

Leave a Reply

error: Content is protected !!