Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुशीनगर में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, पत्नी के परिजनों पर युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Published on: August 17, 2025
family in kushinagar
द देवरिया न्यूज़ कुशीनगर (कसया थाना क्षेत्र): जिले के कसया इलाके से शनिवार शाम एक दर्दनाक पारिवारिक विवाद की खबर सामने आई, जिसमें मंगलपुर गांव निवासी 26 वर्षीय पवन गुप्ता की मारपीट के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पवन नोएडा की रिलायंस कंपनी में कार्यरत था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह शनिवार को अपने एक वर्षीय बेटे देवांश के साथ घर के सामने टहल रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी राधा, अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची। बेटे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया।
पत्नी और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप
परिजनों का आरोप है कि राधा के साथ आए लोगों ने पवन की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे कसया सीएचसी ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल और अंत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
राखी के दिन से विवाद की शुरुआत
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत 15 अगस्त को हुई थी। राखी के दिन पवन की पत्नी अपने मायके झुंगवा गई थी। पवन उसे लाने ससुराल गया, लेकिन वह वापस आने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर घर लौट आया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।
पुलिस कर रही जांच
कसया थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े : पैसे देने से इनकार किया तो रॉड से हमला, देवरिया में बुजुर्ग घायल

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

2 thoughts on “कुशीनगर में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, पत्नी के परिजनों पर युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप”

Leave a Reply

error: Content is protected !!