Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

Realme Pad 3 और Redmi Pad 2 Pro भारत में लॉन्च, 12,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले पहले टैबलेट

Published on: January 7, 2026
Realme Pad 3 and Redmi Pad 2 Pro

द देवरिया न्यूज़,बिजनेस /नई दिल्ली : भारत में पहली बार 12,000mAh से अधिक बैटरी वाले दो टैबलेट एक साथ लॉन्च किए गए हैं। खास बात यह है कि ये टैबलेट रियलमी और रेडमी जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने एक ही दिन पेश किए हैं। Realme Pad 3 में 12,200mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Pad 2 Pro में 12,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों टैबलेट्स की कीमतें भी लगभग समान रखी गई हैं, हालांकि प्रोसेसर और कुछ फीचर्स में अंतर है।

Realme Pad 3, Redmi Pad 2 Pro की भारत में कीमत

Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जो इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वाई-फाई वेरिएंट की है। इसका टॉप वेरिएंट 27,999 रुपये में आता है। ये कीमतें 2,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद की हैं और इसकी बिक्री 12 जनवरी से शुरू होगी।

वहीं Realme Pad 3 की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वाई-फाई मॉडल के लिए है। इसी कॉन्फ़िगरेशन का 5G वेरिएंट 27,999 रुपये में उपलब्ध है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला 5G मॉडल 29,999 रुपये में आता है। ये कीमतें भी 2,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद की हैं।

Realme Pad 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Realme Pad 3 को स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 11.6 इंच का 2.8K बुक-व्यू डिस्प्ले दिया गया है, जो शार्प टेक्स्ट और क्लियर विजुअल्स ऑफर करता है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।

इस टैबलेट में 12,200mAh की टाइटन बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी के बावजूद टैबलेट सिर्फ 6.6mm स्लिम है और इसका वजन करीब 560 ग्राम है।
Realme Pad 3 में MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट, क्वाड स्टीरियो स्पीकर्स और 5G कनेक्टिविटी दी गई है।

Redmi Pad 2 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi Pad 2 Pro में 12.1 इंच का बड़ा 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। यह डिस्प्ले भी TÜV Rheinland सर्टिफाइड है और 600 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। इस टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12,000mAh बैटरी मिलती है, जो 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए इसमें चार स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos साउंड सपोर्ट करते हैं।
Redmi Pad 2 Pro वाई-फाई और 5G दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि इसके 5G वेरिएंट से कॉलिंग भी की जा सकती है। टैबलेट में कई AI फीचर्स दिए गए हैं और इसके साथ कीबोर्ड व स्टायलस पेन का विकल्प भी है, जिन्हें अलग से खरीदा जा सकता है।


इसे भी पढ़ें : Samsung Smartphone Price Hike: नए साल की शुरुआत में महंगे हुए सैमसंग फोन, कई Galaxy मॉडल्स के बढ़े दाम


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Two day natural in Deoria

देवरिया में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का समापन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- प्राकृतिक खेती से बदलेगी भारत की तस्वीर

DM Madhusudan Hulgi in Deoria

देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी का औचक निरीक्षण, दो संपत्तियों के स्टांप मूल्य पाए गए सही

Dancer murdered during a dance performance in Gopalganj.

देवरिया के चर्चित रामायण यादव डांस ड्रामा पार्टी के डांसर की बिहार में कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या

Deoria administration regarding Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Deoria Illegal country-made pistol and cartridges

देवरिया: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया प्राकृतिक खेती का संदेश, कहा- “उपजाऊ धरती, स्वस्थ देश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!