Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

विशाखापत्तनम बनेगा डेटा हब: मुकेश अंबानी की Digital Connexion का 11 अरब डॉलर निवेश, गूगल-मेटा पहले ही कर चुके ऐलान

Published on: November 28, 2025
Visakhapatnam will become a data hub
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश में एक बड़े निवेश की घोषणा की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ब्रुकफील्ड और डिजिटल रियल्टी के ज्वाइंट वेंचर Digital Connexion ने विशाखापत्तनम में 11 अरब डॉलर के निवेश से एक विशाल डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए डील की है। इससे पहले, अमेरिकी टेक कंपनी गूगल भी आंध्र प्रदेश के इस तटीय शहर में 15 अरब डॉलर के निवेश से अपना AI हब बनाने की घोषणा कर चुकी है।
Digital Connexion ने आंध्र प्रदेश आर्थिक विकास बोर्ड (APEDB) के साथ एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत विशाखापत्तनम में एक मेगा डेटा सेंटर कैंपस विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 2030 तक 98,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और 400 एकड़ के प्रस्तावित कैंपस में 1 गीगावाट (GW) की डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। डेटा सेंटर की सटीक लोकेशन अभी तय नहीं हुई है। Digital Connexion की टीम अगले हफ्ते विशाखापत्तनम का दौरा करेगी, जहां राज्य सरकार द्वारा चयनित कई जगहों का निरीक्षण किया जाएगा।
राज्य सरकार का बड़ा लक्ष्य
अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित कैंपस में AI-कम्पेटिबल रैक, पावर सबस्टेशन और बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर संचालन के लिए आवश्यक कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल रहेगा। यह सुविधा बड़े ऑपरेटर्स, मल्टीनेशनल कंपनियों और क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स को अपनी सेवाएं देगी। आंध्र प्रदेश सरकार का लक्ष्य 2030 तक 6 गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर स्थापित करने का है।
विशाखापत्तनम में गूगल के अलावा, फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta ने भी डेटा सेंटर के लिए 15,266 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। गूगल आंध्र में 1 गीगावाट का AI डेटा सेंटर बना रही है, जबकि Meta और Sify मिलकर 500 मेगावाट का डेटा सेंटर विकसित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, Sify स्वयं भी सी-लैंडिंग केबल के साथ 300 मेगावाट का एक और डेटा सेंटर स्थापित कर रही है।
इन चार बड़े प्रोजेक्ट्स के बाद, विशाखापत्तनम में कुल प्रस्तावित डेटा सेंटर क्षमता 2.8 गीगावाट (GW) तक पहुंच जाएगी। निर्माण के दौरान यहां बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
विशाखापत्तनम के लिए यह निवेश बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और शहर को टेक्नोलॉजी और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर के एक नए ग्लोबल हब के रूप में स्थापित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : चुनाव हार के बाद RJD में मंथन शुरू: भितरघात करने वालों की होगी पहचान, दो चरणों में चलेगा ‘सफाई अभियान’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria TB and communicable disease in Pathardeva

देवरिया : पथरदेवा में टीबी और संचारी रोगों को लेकर जागरूकता शिविर, फाइलेरिया मरीजों को दिया गया प्रशिक्षण

Deoria Minor on the pretext of marriage

देवरिया : शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण करने वाला गिरफ्तार: अनिरुद्धाचार्य की कथा में छात्रा ने खोली थी पोल, रुपए ऐंठने का भी आरोप

Deoria's self-census campaign

देवरिया का स्व-जनगणना अभियान बना मिसाल, प्रदेश में 16वां स्थान; 94% लक्ष्य हासिल

Police on cow smuggling in Deoria

देवरिया में गौ-तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गोवंशीय पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

buy banned lng from russia

रूस से प्रतिबंधित LNG खरीदने से भारत का इनकार, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा

Chandrashekhar on PM Modi's statement

पीएम मोदी के बयान पर चंद्रशेखर आजाद का हमला, बोले- सरकार ने महंगाई पर डाल दिए हथियार

Leave a Reply