Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, वीडियो वायरल; थानेदार निलंबित, आरोपी फरार

Published on: June 26, 2025
देवरिया में युवक की

देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव में 13 जून को खेत में एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भजन उर्फ भोलू (18) पुत्र रामनिवास निषाद के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती युवक ने 21 जून को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि मामले में थाना प्रभारी की लापरवाही पाई गई है, उन्हें तत्काल निलंबित किया जा रहा है। वहीं मुख्य आरोपी राज निषाद को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि रतनदीप निषाद और सनी निषाद फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।

खेत में ले जाकर की बेरहमी से पिटाई

घटना के दिन गांव के ही रहने वाले रतनदीप और राज ने भजन को बहला-फुसलाकर खेत में बुलाया। वहां उसे लात-घूंसे और डंडों से लगातार पीटा गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी एक साथ उसे मारते रहे और जब थक गए तो बारी-बारी से पिटाई जारी रखी। पीड़ित युवक जान की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों को कोई दया नहीं आई।

गंभीर रूप से घायल भजन को परिजनों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां सिर, हाथ-पैर और पीठ पर गंभीर चोटों के चलते इलाज के आठवें दिन उसकी मौत हो गई।

लड़की पर टिप्पणी को लेकर था पुराना विवाद

ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व दोनों पक्षों के बीच लड़की पर टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था, जिसे गांववालों ने आपसी समझौते से सुलझा दिया था। हालांकि इसके बाद दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टिप्पणियां करते रहते थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद इस हद तक बढ़ जाएगा।

शव पहुंचते ही सड़क जाम, ग्रामीणों का विरोध

रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने सेमरौना चौराहे पर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

एसपी ने कही ये बात

एसपी विक्रांत वीर ने कहा, “वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक पीड़ित की पिटाई कर रहे हैं और एक तीसरा व्यक्ति वीडियो बना रहा है। मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। थाना प्रभारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!