Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

आगरा पहुंचे CM योगी, मंडलीय समीक्षा में SIR की धीमी रफ्तार पर होगी कड़ी कार्रवाई की तैयारी

Published on: December 9, 2025
CM Yogi reached Agra, divisional review
द देवरिया न्यूज़,आगरा :  मंडलीय समीक्षा और भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम लगभग चार बजे आगरा पहुंचे। खेरिया हवाई अड्डे पर भाजपा के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
आयुक्त सभागार में मुख्यमंत्री आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा की जाएगी।
करीब दो घंटे चलने वाली इस बैठक में एसआईआर की सुस्त प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी। सीएम योगी भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में अनोखा मामला: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने अंबेडकर नगर जाकर उसी प्रेमी से करा दी शादी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!