Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में भाजपा का तिरंगा अभियान तेज, सभी 28 मंडलों में निकलेगी तिरंगा यात्रा

Published on: August 9, 2025
BJP tricolor in Deoria

द देवरिया न्यूज़ : जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जोरशोर से रणनीति बनाई गई। भाजपा ने देवरिया के सभी 28 मंडलों में तिरंगा अभियान की योजना बैठक आयोजित की। इन बैठकों में हर घर तिरंगा, शहीद स्मारकों से तिरंगा यात्रा, और युद्धवीरों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रवाद की भावना को सुदृढ़ करना और जन-जन में देशभक्ति का संदेश फैलाना रहा। इसके साथ ही पार्टी ने हाल में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की जानकारी भी आम जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट कर सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने नगर मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी निरंतर राष्ट्रभक्ति की भावना को जाग्रत करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शहीदों और युद्धवीरों को सम्मानित किया जाएगा और देश की सैन्य ताकत और उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जाएगा।

प्रमुख स्थानों पर नेतृत्व:
  • सलेमपुर: राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम
  • भाटपार रानी: विधायक सभाकुंवर कुशवाहा
  • गोराबाजार: विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी
  • रुद्रपुर: विधायक जयप्रकाश निषाद
  • सदर ब्लॉक: संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा
नगर मंडल की बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
        जिला महामंत्री: श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रेम अग्रवाल
  • जिला मंत्री: डॉ. हेमंत मिश्रा
  • किसान मोर्चा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी: संजय तिवारी
  • जिला मीडिया प्रभारी: प्रभाकर तिवारी
  • नगर अध्यक्ष: रमेश वर्मा
  • नगर महामंत्री: सुधीर मद्धेशिया
  • पूर्व नगर अध्यक्ष: संजय पांडे
  • अन्य कार्यकर्ता: गोविंद चौरसिया, रविशंकर नाथ त्रिपाठी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा का उद्देश्य तिरंगा अभियान को केवल उत्सव नहीं, बल्कि जन जागरण का माध्यम बनाना है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले इन आयोजनों के माध्यम से देश के वीरों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ नागरिकों में राष्ट्रीय गर्व की भावना को और प्रबल किया जाएगा।


इसे भी पढ़े : देवरिया में चार पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!