Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: डुमरी गांव में पेड़ से लटका मिला 72 वर्षीय वृद्ध का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Published on: February 13, 2026
Deoria Hanging from a tree in Dumri village
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। लार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में गुरुवार को एक 72 वर्षीय वृद्ध का शव उनके घर के दरवाजे पर स्थित चीकू के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मृतक की पहचान बंका पुत्र भिखी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि वृद्ध ने गमछे के सहारे पेड़ से फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, बंका घर पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी लाल परी और दो बेटे—भवसागर गुप्ता व नरेंद्र गुप्ता—मुंबई में रहते हैं। पत्नी भी करीब दो माह पहले बेटों के पास चली गई थीं। उनकी तीन बेटियां—किरन, सुमन और नेहा—विवाहित हैं और अपने-अपने ससुराल में रहती हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पत्नी के मुंबई जाने के बाद वृद्ध अकेले रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वे कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान और अकेलापन महसूस कर रहे थे। हालांकि आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।
उपनिरीक्षक परवेज आलम ने बताया कि डुमरी गांव से सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : यूपी बजट 2026 के बाद सीएम योगी का ‘रणनीतिक संकेत’, ब्रह्मोस संग बदली प्रोफाइल फोटो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply