Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

तरकुलवा से लापता दो छात्र कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिले

Published on: September 4, 2025
Two missing from Tarkulwa
द देवरिया न्यूज़ तरकुलवा (देवरिया)। मंगलवार को घर से लापता हुए दो छात्र बुधवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मिले। आरपीएफ ने बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों और स्थानीय थाना तरकुलवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन बच्चों को लाने कानपुर रवाना हो गए। मामले के अनुसार, थाना क्षेत्र के सिरसिया गोठा गांव निवासी पीयूष कुमार (11 वर्ष) पुत्र सतीश प्रसाद और पास के ही नरेंद्र कुमार (12 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार के छात्र हैं। दोनों बच्चे मंगलवार को स्कूल से घर लौटे, बैग रखकर खेलने के लिए निकले, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे।
परिजनों ने पहले खुद से तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका में तरकुलवा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी तलाश अभियान शुरू किया। बुधवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि दोनों छात्र ट्रेन से कानपुर पहुंचे हैं और सुरक्षित हैं। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि बच्चों के कानपुर कैसे पहुंचने की वजह परिजनों के वापस आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में लोगों ने आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की तत्परता की सराहना की है। फिलहाल बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों में खुशी और राहत का माहौल है।

इसे भी पढ़े : देवरिया: अधिवक्ताओं का आंदोलन 13वें दिन भी जारी, तहसीलदार का पुतला फूंका, स्थानांतरण की मांग पर अड़े

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!