Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बेटा न होने और 2 लाख की मांग पर ससुरालवालों ने ली बहू की जान

Published on: July 20, 2025
not having a son
द देवरिया न्यूज़ कुशीनगर : कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी गांव निवासी सुनीता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चार साल पहले सुनीता और रवि ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके दो बेटियां हुईं। आरोप है कि बेटा न होने और 2 लाख रुपए नकद व एक मोटरसाइकिल की दहेज मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले सुनीता को प्रताड़ित करते थे। एक माह पहले सुनीता की तबीयत बिगड़ी। उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की मां सुभावती देवी का आरोप है कि 12 जून को ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को जला दिया।
पुलिस ने दाह स्थल से अधजली हड्डियां बरामद की हैं। इन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। मृतका की मां की शिकायत पर पति रवि, ससुर आमवस, अजय और दिनानाथ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।शनिवार शाम को खड्डा सीओ उमेश चंद्र भट्ट घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रहे हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज की गई

इसे भी पढ़े : पति-पत्नी में झगड़ा बना मौत की वजह, कुशीनगर में पत्नी ने की पति की हत्या

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

1 thought on “बेटा न होने और 2 लाख की मांग पर ससुरालवालों ने ली बहू की जान”

Leave a Reply

error: Content is protected !!