Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सड़क दुर्घटना: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Published on: July 13, 2025
road accident in
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह 10 बजे करीब एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। चितामन चक्र के रहने वाले 25 वर्षीय अर्जुन यादव और 30 वर्षीय जुगनू यादव बाइक से यात्रा कर रहे थे। रागिनी चौराहे पर वापस लौटते समय उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। दोनों घायलों को तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने अर्जुन यादव (सुरेश यादव के पुत्र) को मृत घोषित कर दिया। जगदीश यादव के पुत्र जुगनू यादव का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: दिशा बैठक में करुअना-मगहरा मार्ग और वेतन घोटाले पर घमासान, एमएलसी बोले– अधिकारियों ने पार की ‘लक्ष्मणरेखा’, सदन में उठाऊंगा मुद्दा

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में सड़क दुर्घटना: बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!