Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

संसद के पहले दिन हंगामा: पालतू कुत्ते के साथ पहुंचीं रेणुका चौधरी, बीजेपी सांसद ने कार्रवाई की मांग की

Published on: December 2, 2025
Uproar on the first day of Parliament

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन शुरुआत से ही हंगामेदार रहा। एसआईआर सहित कई मुद्दों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने दिखे। लोकसभा और राज्यसभा—दोनों सदनों में तीखी बहस और शोर-शराबा चलता रहा। इस बीच सत्र के पहले दिन ही एक नया विवाद खड़ा हो गया, जब कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते के साथ संसद परिसर पहुंचीं।


बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल भड़के, बोले—“विशेषाधिकार का दुरुपयोग”

घटना सामने आते ही बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने इस पर कड़ा आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी सांसद का इस तरह पालतू जानवर को साथ लेकर संसद परिसर में आना, सदन की परंपराओं और गरिमा का अपमान है।
उन्होंने इसे सांसदों को मिले विशेषाधिकार का दुरुपयोग बताया और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।


रेणुका चौधरी की सफाई—“मेरा कुत्ता किसी को काटता नहीं”

विवाद बढ़ने पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा—

  • “मेरा कुत्ता किसी को काटता नहीं।”

  • “सरकार को शायद जानवर पसंद नहीं हैं।”

  • “मेरा पालतू गाड़ी में था, फिर भी इतना मुद्दा बनाया जा रहा है।”

रेणुका ने तंज भरे अंदाज में कहा—
“अगर मेरे कुत्ते के लिए भी पास बनता है तो बना दिया जाए।”


बीजेपी सांसद बोले—“संसद की गरिमा का सवाल”

जगदंबिका पाल ने आगे कहा कि संसद देश की जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। कांग्रेस सांसद का यह कदम लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है और इससे संसद की छवि धूमिल होती है।


इसे भी पढ़ें : 1994 में लॉन्च हुई हीरो स्प्लेंडर आज भी नंबर-1, अक्टूबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल बनी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!