Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

विधायक और बीएसए की कलेक्ट्रेट में तीखी बहस, एमएलसी बोले- सदन में होगा सवाल

Published on: July 15, 2025
MLA and BSA
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया कलेक्ट्रेट सभागार में 3 जुलाई को आयोजित दिशा समिति की बैठक में बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका और बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के बीच तीखी बहस हो गई। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि वह इस मुद्दे को विधान परिषद के मानसून सत्र में उठाएंगे।
विवाद का मुख्य कारण करुअना–मगहरा मार्ग की खस्ताहालत है। पिछले पांच वर्षों से इस मार्ग का निर्माण अधूरा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बावजूद मार्ग निर्माण के लिए आवंटित धन का 50 प्रतिशत भाग अन्य अस्वीकृत कार्यों में खर्च कर दिया गया।
बैठक के दौरान एक अन्य विवाद महिला शिक्षिका के वेतन को लेकर उठा। बीएसए ने विधायक पर सहायक लेखाकार के तबादले के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनप्रतिनिधियों को तबादलों में हस्तक्षेप न करने की सलाह दी और जीओ (सरकारी आदेश) का हवाला दिया।
करुअना–परसिया–मगहरा–सलेमपुर मार्ग का निर्माण कार्य मेसर्स रवि कंस्ट्रक्शन द्वारा समय पर पूरा नहीं किया गया, जिसके चलते जून 2024 में उसका अनुबंध समाप्त कर दिया गया। सितंबर 2024 में मेसर्स केसराम कांट्रैक्टर को नया अनुबंध दिया गया, लेकिन धन की कमी के कारण अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
महिला शिक्षिका शशिबाला वर्मा के मामले की जांच सीडीओ प्रत्यूष पांडेय की अध्यक्षता वाली समिति कर रही है। जांच में सामने आया कि शिक्षिका ने सेवानिवृत्ति के बाद भी आठ महीने तक वेतन प्राप्त किया। पोर्टल पर गलत तिथि दर्ज होने के कारण यह अनियमितता हुई। जांच रिपोर्ट जल्द ही प्रस्तुत की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, लग्जरी कार से 117 लीटर देशी शराब जब्त

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

1 thought on “विधायक और बीएसए की कलेक्ट्रेट में तीखी बहस, एमएलसी बोले- सदन में होगा सवाल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!