Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नीतीश कुमार का हिजाब विवाद पहुंचा पश्चिम बंगाल, कोलकाता थाने में शिकायत

Published on: January 1, 2026
Nitish Kumar's hijab controversy
द देवरिया न्यूज़,पश्चिम बंगाल : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हिजाब विवाद अब पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। कोलकाता के इकबालपुर थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब खींचा था।

इकबालपुर थाने में दर्ज हुई शिकायत

इकबालपुर के भुकैलाश रोड निवासी एसके सहजादा ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि यह कृत्य जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक अशांति फैलने की आशंका पैदा हुई। शिकायतकर्ता ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया वीडियो बने शिकायत का आधार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के साथ तीन अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के वीडियो लिंक भी संलग्न किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसने स्वयं को किस आधार पर पीड़ित बताया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायतकर्ता और डॉक्टर नुसरत परवीन या उनके परिवार के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं की है।

हिजाब विवाद के बाद पटना छोड़ चुका है परिवार

हिजाब विवाद के सामने आने के बाद डॉक्टर नुसरत परवीन का परिवार पटना छोड़ चुका है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, 17 दिसंबर को परिवार ने न्यू पाटलिपुत्र स्थित अपना फ्लैट खाली कर दिया था। साथ ही मोहिदीन एन्क्लेव स्थित उनका दूसरा आवास भी बंद पाया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में भी इस मामले को लेकर शिकायतें और विरोध दर्ज कराए जा चुके हैं। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें : प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई, रणथंभौर में समारोह की तैयारी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!