Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: लार पुलिस ने युवती की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, विवाद के चलते दी थी वारदात को अंजाम

Published on: October 16, 2025
Deoria Police spit on girl
द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। जिले की लार थाना पुलिस ने युवती की हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को भिखम छपरा मोड़ के पास से दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र रविंद्र प्रसाद निवासी बढ़या हरदो, थाना मईल, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जा रहा है।
यह मामला 13 अक्टूबर 2025 का है, जब लार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का शव घर के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में अभिषेक कुमार की संलिप्तता के साक्ष्य मिले, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। अंततः उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के परिवार के साथ किसी पुराने विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था, जिसके कारण उसने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अब इस बयान की तथ्यात्मक पुष्टि और साक्ष्यों की जांच कर रही है।
एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवती की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष लार के नेतृत्व में कुशलता से जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि वारदात के पीछे की असली वजह और संभावित सहयोगियों की भूमिका भी स्पष्ट हो सके।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!