Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पश्चिम एशिया तनाव के बीच रक्षा तैयारियों की समीक्षा, राजनाथ सिंह बोले—कूटनीति ही समाधान

Published on: March 25, 2026
Defense amid West Asia tensions
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को देश की सुरक्षा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। राजधानी दिल्ली में आयोजित इस अहम बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह सहित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉ. समीर कामत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में क्षेत्रीय हालात और उनके भारत की सुरक्षा पर संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए व्यापक समीक्षा की गई। सेना की तैयारियों, रणनीतिक तैनाती और समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई।

‘पश्चिम एशिया के हालात चिंताजनक’

इससे पहले हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे हमले न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा संकट का समाधान युद्ध नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है।

भारत का स्पष्ट रुख

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान समय में दुनिया की सबसे गंभीर समस्या पश्चिम एशिया का संघर्ष है, जिसका समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकाला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई क्षेत्रों में संघर्ष जारी हैं और दुनिया एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। ऐसे में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी देशों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। इस बीच, भारत की सुरक्षा एजेंसियां और सशस्त्र बल क्षेत्रीय हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

इसे भी पढ़ें : यूपी में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, 1 अरब रुपये की हेराफेरी का आरोप


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!