Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

विजय माल्या का बड़ा आरोप: सरकार और बैंकों पर गलत आंकड़े पेश करने का दावा, स्वतंत्र जांच की मांग

Published on: December 3, 2025
Vijay Mallya's big allegation

द देवरिया न्यूज़ : भगोड़े आर्थिक अपराधी विजय माल्या ने केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा उनके खिलाफ की गई वसूली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। माल्या ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक सेवानिवृत्त जज की नियुक्ति की जानी चाहिए।

माल्या ने लगाए गंभीर आरोप

माल्या ने आरोप लगाया कि सरकार और बैंक संसद और जनता के सामने गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने पूछा—
“कब तक भारत सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक मुझे और जनता को गलत जानकारी देते रहेंगे?”

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री संसद में कहते हैं कि उनसे 14,100 करोड़ रुपये वसूले गए, जबकि बैंक दावा करते हैं कि 10,000 करोड़ रुपये वसूल हुए। उन्होंने पूछा कि इन 4,000 करोड़ रुपये के अंतर का क्या?

माल्या के अनुसार, राज्य मंत्री ने अब संसद में कहा है कि उन पर अभी भी 10,000 करोड़ रुपये बकाया हैं, जबकि बैंक इसे 7,000 करोड़ रुपये बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वसूली गई राशि के कोई खाता विवरण या जमा का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसलिए इन आंकड़ों की स्पष्टता के लिए स्वतंत्र जांच जरूरी है।

माल्या ने कहा कि जब उनका न्यायालय द्वारा तय ऋण 6,203 करोड़ रुपये का है, तो सच्चाई जानने के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की नियुक्ति में क्या समस्या है? उन्होंने इसे अपने लिए “दयनीय स्थिति” बताया।


लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने क्या बताया?

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि 31 अक्टूबर 2025 तक भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (FEOA) के तहत 15 व्यक्तियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है।

कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा के प्रश्न के उत्तर में चौधरी ने बताया कि इन 15 में से 9 अपराधी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ बड़े वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में शामिल हैं। इस सूची में विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे बड़े नाम भी हैं।

चौधरी के अनुसार, इन 15 एफईओ ने बैंकों को कुल 26,645 करोड़ रुपये का मूल नुकसान पहुंचाया, जबकि एनपीए बनने से 31 अक्टूबर 2025 तक इन पर 31,437 करोड़ रुपये का ब्याज जुड़ा।

सरकार ने बताया कि इन अपराधियों से 19,187 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।

घोषित भगोड़े आर्थिक अपराधियों के नाम:
विजय माल्या, नीरव मोदी, नितिन जे. संदेसरा, चेतन जे. संदेसरा, दीप्ति सी. संदेसरा, सुदर्शन वेंकटरमण, रामानुजम शेषरत्नम, पुष्पेश कुमार बैद और हितेश कुमार नरेंद्रभाई पटेल।

जहां तक भविष्य में ऐसे अपराधियों को देश छोड़कर भागने से रोकने की नीति का सवाल है, इस पर पंकज चौधरी ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई नई नीति तैयार नहीं की जा रही है


इसे भी पढ़ें : आसुस ने भारत में लॉन्च किया कॉम्पैक्ट एआई सुपरकंप्यूटर Ascent GX10, जानें कीमत और फीचर्स


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!