Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Published on: January 13, 2026
Found on the roadside in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी तिवारी में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक का कद सामान्य, शरीर एकहरा और रंग गेहुंआ है। युवक ने नीला लोअर, लाल स्वेटर, नीले-हरे रंग की शर्ट, नीला जैकेट और ग्रे रंग का मफलर पहन रखा था। उसके दाहिने हाथ में कड़ा और पैरों में हवाई चप्पल थीं।
शव पर किसी तरह के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही उसके पास कोई पहचान पत्र बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि युवक की मृत्यु किसी हादसे, बीमारी या अन्य कारण से भी हो सकती है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
मदनपुर पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी अन्य जिले या राज्य का निवासी हो सकता है।
इस मामले में थानाध्यक्ष मदनपुर और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी हो—जैसे उसकी पहचान, परिजनों का पता या उसे आखिरी बार कहां देखा गया—तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। थाना प्रभारी नंदा प्रसाद ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में भीषण सड़क हादसा, दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर घायल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!