Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले– SIR पर भ्रम फैला रही है पार्टी

Published on: January 9, 2026
Deputy CM Brijesh Pathak
द देवरिया न्यूज़,बरेली : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर समाजवादी पार्टी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है और नागरिकों का मताधिकार पूरी तरह सुरक्षित है। उपमुख्यमंत्री ने सपा को “एक खानदान की पार्टी” बताते हुए पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोला।
बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पीर बहोड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (अर्बन पीएचसी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अग्निशमन उपकरण पर रिफिलिंग तिथि अंकित न होने पर उन्होंने तत्काल वैध पर्ची लगाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अर्बन पीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर कार्य किया है और सभी अस्पतालों को इसी तरह कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में दवाइयों की कोई कमी नहीं है और सरकार की प्राथमिकता हर मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।
स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल में हृदय रोग और नेफ्रो विशेषज्ञों की इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती की बात कही और निजी चिकित्सकों से समन्वय के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।

सपा और अखिलेश यादव पर निशाना

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि सपा प्रदेश को लूटने की मंशा रखती है और वह चाहती है कि सरकारी संसाधनों की लूट हो तथा गुंडे-माफिया सत्ता के संरक्षण में फलें-फूलें। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता कभी भी सपा को स्वीकार नहीं करेगी।
उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी “दाल गलने वाली नहीं है”, इसलिए वे दूसरों की जाति का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तब गुंडे-बदमाशों का राज था और “खाली प्लॉट हमारा है” जैसी मानसिकता हावी थी। इसके विपरीत, वर्तमान में उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉ एंड ऑर्डर के मामले में अग्रणी है। सड़क, बिजली-पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर हुई हैं और सरकारी योजनाओं ने जनता का भरोसा जीता है।

दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि

अर्बन पीएचसी के निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक दिवंगत भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल के आवास पहुंचे। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : देवरिया : पंचायत भवन से ग्राम विकास अधिकारी 24 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Two day natural in Deoria

देवरिया में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का समापन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- प्राकृतिक खेती से बदलेगी भारत की तस्वीर

DM Madhusudan Hulgi in Deoria

देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी का औचक निरीक्षण, दो संपत्तियों के स्टांप मूल्य पाए गए सही

Dancer murdered during a dance performance in Gopalganj.

देवरिया के चर्चित रामायण यादव डांस ड्रामा पार्टी के डांसर की बिहार में कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या

Deoria administration regarding Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Deoria Illegal country-made pistol and cartridges

देवरिया: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया प्राकृतिक खेती का संदेश, कहा- “उपजाऊ धरती, स्वस्थ देश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!